Handmade ladies socks design for beginners with video tutorial & proper measurement | लेडीज के लिए हस्तनिर्मित एवं आरामदायक गर्म ऊनी मोजे बनाने की विधि, लेडीज मोजे की डिजाइन, आवश्यक माप, वीडियो ट्यूटोरियल आदि।
दोस्तों, आज मैं Double Color Handmade Ladies Socks Design की Bunai लाई हूं। सर्दियों में महिलाओं को अलग-अलग तरह के डिजाइन की ऊनी मोजे पहनने का बहुत शौक होता है।
हर महिला चाहती है कि वह अलग अलग तरह के गर्म ऊनी मोजे बुनें और पहने लेकिन जुराब के डिजाइन या मोजे के पैटर्न के अभाव में ऐसा नहीं कर पाती तो आज मैं आप सबके लिए एक बहुत ही सुंदर और आसान लेडीज जुराब का डिजाइन लाई हूं।
Handmade Ladies Socks Design बनाना इतना आसान है कि इसे beginners भी बहुत आसानी से बना लेंगे। मैंने यह लेडीज जुराब दो रंग में बनाया हुआ है आप चाहे तो इसे एक रंग में भी बना सकती है लेकिन दो रंगों में इसका लुक्स बहुत ही सुंदर आता है।
यह लेडीज जुराब एक लंबी पट्टी के रूप में बनता है जिसका विवरण मैंने आगे स्टेप बाय स्टेप दिया हुआ है। इसको बनाया पट्टी की तरह जाता है और सिल कर इसे मोजे का लुक दिया जाता है। इसे और अधिक सुंदर बनाने के लिए इसमें पोम पोम भी जोड़ सकते हैं।
Table of Contents
लेडीज मोजे बुनने के लिए आवश्यक सामग्री (Material to knit socks )
Knitting Yarn- Ladies Socks और Pom Pom ( पोम पोम ) बनाने में कुल 60 ग्राम ऊन का इस्तेमाल किया गया है।
Knitting Needles- लेडीज मोजे की डिजाइन बनाने के लिए 10 नंबर की सलाई का इस्तेमाल किया गया है।
Pom Pom Maker- सुंदर पोम पोम बनाने के लिए Pom Pom Maker का इस्तेमाल करें।
Feet Mannequin- यदि आप अपने Socks को ऑनलाइन और ऑफलाइन बेचते हैं तो आपको Feet Mannequin आवश्यकता होगी।
लेडीज मोजे की डिजाइन के लिए संकेत चिन्ह ( Knitting Abbreviations for Ladies Socks )
- K – सीधा
- SL – फंदा बिना बुने उतारे
- P – उल्टा
- STS- फंदा
- RS- सीधी तरफ
- WS- उल्टी तरफ
लेडीज ऊनी जुराब कैसे बुनें ( Handmade Ladies Socks Design For Beginners )
मैंने यह ladies socks 7 नंबर ( 9 Inch / इंच ) के पैर के लिए बुना है और इसे बुनने के लिए अपनी सलाई पर 26 फंदे डाले।
यह मोजे हमें दोनों तरफ से उल्टा उल्टा बुनते हुए ही पूरा करना है। इसके अलावा यह मोजे तीन भाग में बनाया जाएगा। पहले और तीसरे भाग को Single Color से बुनेंगे और दूसरे भाग को बुनने के लिए double color का इस्तेमाल करेंगे। अब हमारे पास ऊन की एक लंबी पट्टी है जिसे सुई की मदद से सिलकर मोज़ा बना लेंगे।

knitting Ladies Socks Part One
यह लेडीज मोजे की डिजाइन तीन भाग में बनेगा जिसमें पहले भाग में एक ही रंग ( Green Color ) का प्रयोग करना है और इस भाग को हमें दोनों तरफ से उल्टा उल्टा बुनते हुए पूरा करना है।
- सलाई 1( RS )- सभी फंदे उल्टा बुनें…….. अंत में 1 फंदा सीधा बुनें
- सलाई 2( WS )- सभी फंदे उल्टा बुनें…….. अंत में 1 फंदा सीधा बुनें
अब पहली और दूसरी सलाई को बुनते हुए हमें एक ही रंग से कुल 26 धारियां बुननी है।
knitting Ladies Socks Part Two
दूसरे भाग में हमारे बीच का socks बनेगा जिसमें हमें दो रंगों का प्रयोग करना है। इस भाग में भी हमें दोनों तरफ से उल्टा ही बुनना है।
- सलाई ( WS )- दूसरा रंग की ऊन जोड़ें और सभी फंदे उल्टा बुनें…….. अंत में 1 फंदा सीधा बुनें
- सलाई ( RS )- सभी फंदे उल्टा बुनें…….. अंत में 1 फंदा सीधा बुनें
- सलाई ( WS )- पहले रंग के ऊन का प्रयोग करें और सभी फंदे उल्टा बुनें…….. अंत में 1 फंदा सीधा बुनें
- सलाई ( RS )- सभी फंदे उल्टा बुनें…….. अंत में 1 फंदा सीधा बुनें
अब ऊपर दी गई चारों सलाइयाँ को दोहराते हुए हमें अपने दूसरे कलर ( Pink Color ) से 15 धारियां बनानी है।
knitting Ladies Socks Part Three
तीसरे भाग में हमारा दूसरी तरफ का sock बनेगा जिसमें कि हमें फिर से उसी रंग का प्रयोग करना है जिसका प्रयोग हमने पहले भाग में किया था। इससे हमें बिल्कुल पहले भाग की तरह बुनना है।
- सलाई 1( RS )- सभी फंदे उल्टा बुनें…….. अंत में 1 फंदा सीधा बुनें
- सलाई 2( WS )- सभी फंदे उल्टा बुनें…….. अंत में 1 फंदा सीधा बुनें
अब पहली और दूसरी सलाई को बुनते हुए हमें एक ही रंग से कुल 26 धारियां बुननी है।
Bind Off & Sew the Socks
हमने सॉक्स के तीनों भाग बुन लिए है। अब रॉन्ग साइड से फंदे बंद कर लेंगे। यह Socks एक लंबी पट्टी के रूप में बना है। अतः इसे सील कर socks का लुक देना है।
इसके लिए सबसे पहले हम उल्टी तरफ से मोड़ते हुए दोहरा ( Double ) कर लेंगे और दोनों तरफ के हिस्सों को सील कर एक दोनों तरफ के हिस्सों को सील कर जोड़ लेंगे। इसके बाद नीचे के हिस्से को भी सील कर जोड़ लेंगे। अब यह एक थैले के रूप में आपको दिखाई देगा।
इसके बाद ऊपर के हिस्से में जो भाग हमने दो रंग से बनाया है जहां से दूसरे रंग की धारी बनी है वहां से दूसरी तरफ की दूसरे रंग की धारी तक ( मैंने दूसरे रंग में पिंक कलर लगाया है तो पहली पिंक धारी से अंत की पिंक धारी तक ) किनारों के सभी फंदो को एक धागे में पिरो कर जोर से खींच लेंगे और अच्छे से बांध लेंगे।
हमारा मोजा बन गया है। अब इसे सुंदर और स्टाइलिश बनाने के लिए इसके आगे वाले भाग में एक छोटा सा Pom Pom लगा लेंगे।
लेडीज जुराब का वीडियो ट्यूटोरियल ( Handmade Ladies Socks Design Video )
लेडीज मोजे की डिजाइन का वीडियो ट्यूटोरियल Knitting Design Pattern Idea से लिया गया है।
अन्य डिजाइन
Share Handmade Ladies Socks Design with us | लेडीज ऊनी मोजे की इमेज हमारे साथ साझा करें
आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा बनाई गई Handmade Ladies Socks Design आपको बहुत पसंद आया होगा।
आप अपने द्वारा बनाए गए Handmade Woolen Socks Design हमारे फेसबुक पेज Knitting Design Pattern Idea पर शेयर कर सकते हैं। हमें बहुत खुशी होगी।
Handmade Ladies Socks Design FAQ
क्या यह Ladies Socks बनाने में आसान है?
हाँ, यह लेडीज मोजे की डिजाइन बनाने में इतनी आसान है की इसे कोई भी बना लेगा। यह एक सीधे पल्ले के रूप में बनती है जिसे सिल कर सॉक्स का लुक दिया जाता है। आप चाहे तो इसे सिंगल कलर या मल्टी कलर से भी बना सकते हैं लेकिन मल्टी कलर से बनाने में इसका लुक बहुत अच्छा आता है।
लेडीज ऊनी मोजे बनाने में कितने ग्राम ऊन का प्रयोग हुआ है?
यह Ladies Socks बनाने में 60 ग्राम ऊन तथा 10 नंबर की सलाई का प्रयोग किया गया।
क्या हम इन सॉक्स को छोटे बच्चों के लिए भी बना सकते हैं?
आप इन सॉक्स को किसी भी उम्र के लोगों के लिए बना सकती हैं।
क्या ऊन की जुराब पहनने में आरामदायक होती हैं?
हाँ, ऊन की जुराब पहनने में बहुत ही आरामदायक होती हैं और देखने में भी बहुत सुंदर लगती हैं।
Very well explained Ma’am 👍👍
Nice👌
Thanks Veenal