Spiral Ladies Topi Ke Design- लेडीज टोपी बनाने का तरीका, बुनाई के लिए सामग्री एवं ऊन की मात्रा, टोपी के डिजाइन की वीडियो और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।
दोस्तों सर्दियों का मौसम आ गया हैं। सर्दियों में हम स्वेटर के साथ-साथ अलग-अलग डिजाइन के जुराब और टोपी भी खरीदना या बनाना चाहते हैं। आज के पोस्ट में Handmade Spiral Ladies Topi ke Design लाई हूँ जो आपको सर्दी से तो बचाएगी साथ ही साथ आपको स्टाइलिश लुक भी देगी।
इस Ladies Topi ka Design ऐसा है कि यह आपकी हर आउटफिट के साथ भी मैच करेगी और इसके अलावा इस टोपी की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे बुनने का तरीका बहुत ही आसान है।
इस Ladies Topi ke Design बनाने के लिए आपको केवल सीधा और उल्टा बुनना है। यह टोपी बुनने का तरीका इतना आसान है कि आप अभी बुनाई सीख रहे हैं। तब भी आप इसे आसानी से बना लेंगे। यह टोपी मैंने महिलाओं और लड़कियों के लिए बनायी है। आप इसे किसी भी उम्र के लिए बना सकते हैं।
यह Spiral Ladies Topi ke Design दो प्रकार से बनती है। इस टोपी को आप बॉर्डर के साथ ही बना सकते हैं और बिना बॉर्डर के भी बना सकते हैं। यहाँ मैंने जो टोपी आप लोगों के साथ शेयर की है यह बिना बॉर्डर की है। बिना बॉर्डर की इस Spiral Cap का लुक भी बहुत ही स्टाइल लगता है।
यहां पर मैंने लेडीस टोपी बुनने का तरीका आसान भाषा में सलाई दर सलाई बताया है। इसके अलावा मैंने इस टोपी को बिना सिले बनाया है इसीलिए आप उसे दोनों तरफ से पहन सकते हैं अर्थात यह Spiral Cap किसी भी तरह से उल्टी नहीं होती।
यहाँ मैंने टोपी के डिजाइन से संबंधित वीडियो ट्यूटोरियल भी संलग्न किया है। लिखित पैटर्न को समझने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आप टोपी के डिजाइन की वीडियो द्वारा अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।
Table of Contents
लेडीज टोपी बुनने की सामग्री ( Knitting Material for Woolen Ladies Cap )
Knitting Wool- मैंने Ladies Topi ke Design बनाने के लिए 80 ग्राम वर्धमान Vardhman zig-zag wool का प्रयोग किया है।
Knitting Needles- मैंने लेडीज टोपी बनाने में सामान्य ऊन का प्रयोग किया इसीलिए इसमें मैंने 10 नंबर की सलाई का प्रयोग किया है। आप अपनी ऊन की मोटाई के अनुसार ही सिलाई का प्रयोग करें।
टोपी बुनने के लिए संकेताक्षर( Woolen Cap Knitting Abbreviations )
- K – सीधा बुनें
- SL – फंदा बिना बुनें उतारे
- P – उल्टा बुनें
- STS- फंदा
- RS – सीधी सलाई
- WS- उल्टी सलाई
- K2tog ( SSK )- पहले दो फंदो को एक-एक कर सीधी सिलाई में उतारे जैसे सीधा बुनते हैं वैसे उतारे, फिर उन्हें पीछे से दो का एक करते हुए सीधा बुनें
- P2tog- दो फंदो को एक साथ उल्टा बुनें
लेडीज टोपी बुनने का तरीका ( Spiral Ladies Topi ke Design )
आप यह टोपी 6 महीने के बच्चे से लेकर किसी भी आयु के वयस्कों के लिए भी बना सकते हैं। मैंने यह ऊन की टोपी बड़ों के लिए बनाई है। इस टोपी को बनाने के लिए मैंने सलाई में 100 फंदे डाले है।
आप चाहे तो सामान्य फंदे डाल सकते हैं या फिर गांठ वाले फंदे भी डाल सकते हैं। फंदे डालने का तरीका आप पर निर्भर करता है। यहां मैंने केवल टोपी को बनाने का तरीका शेयर किया है।
- सलाई 1 ( RS )- K1, K2tog ( SSK ), सभी फंदे सीधा बुनें ………….. अंत में एक फंदा बढ़ाएँ, K1
- सलाई 2 ( WS )- सभी फंदे उल्टा बुनें
- सलाई 3 ( RS )- सलाई 1 जैसा बुनें
- सलाई 4 ( WS )- सभी फंदे उल्टा बुनें
- सलाई 5 ( RS )- सलाई 1 जैसा बुनें
- सलाई 6 ( WS )- सभी फंदे उल्टा बुनें……. अंत में 1 फंदा सीधा बुनें
- सलाई 7 ( RS )- SL1, P2tog, सभी फंदे उल्टा बुनें…………. अंत में एक फंदा बढ़ाएँ, P1
- सलाई 8 ( WS )- सभी फंदे सीधा बुनें
- सलाई 9 ( RS )- सलाई 7 जैसा बुनें
- सलाई 10 ( WS )- सभी फंदे सीधा बुनें
- सलाई 11 ( RS )- सलाई 7 जैसा बुनें
- सलाई 12 ( WS )- सभी फंदे सीधा बुनें……. अंत में 1 फंदा उल्टा बुनें
1 से 12 सिलाईयों को दोहराते हुए उल्टी तरफ ( Wrong Side ) से कुल 15 उल्टी धारियां बना लेंगे।
टोपी सीना और घटाना | Sew & Bind Off the Cap

इसके बाद जो फंदे हमने नीचे से डाले ( Cast on Stitches ) थे उन्हें खोल लेंगे और एक दोनों तरफ से खुली हुई सलाई ( Double Pointed Needle ) में डाल लेंगे। अंत में ऊपर और नीचे के सभी फंदो को तीसरी सिलाई की मदद से घटा ( Bindoff ) लेंगे।
अब इसे टोपी बनाने के लिए ऊपर की तरफ से सभी फंदो को एक-एक करके सुई में पिरो कर जोर से खींच लेंगे और बांध लेंगे हमारी खूबसूरत कैप बनकर तैयार है।
अब आप चाहे तो इसके ऊपर हम Pom – Pom भी लगा सकते हैं। इसे दोनों तरफ से भी पहन सकते हैं क्योंकि इसका डिजाइन दोनों तरफ से एक जैसा है और इसे सिला ( Sew ) भी नहीं गया है इसलिए यह दोनों तरफ से सीधी रहती है।
लेडीज टोपी के डिजाइन की वीडियो ( Ladies Topi ke Design Ka Video Tutorial )
यह लेडीज टोपी का डिजाइन Knitting Design Pattern Idea से लिया गया है।
अन्य डिजाइन
Share your knitted Ladies Topi Image with us | अपने हाथ से बुने हुए लेडीज़ कैप हमारे साथ साझा करें
आशा करती हूं कि आपको यह Spiral Ladies Topi Ke Design पसंद आयी होगी। बुनाई से संबंधित कोई भी सुझाव आप हमें कमेंट कर सकते है।
अपने द्वारा बनाये गये बुनाई के प्रोजेक्ट आप हमारे फेसबुक ग्रुप ( Facebook Group ) पर भी शेयर कर सकते हैं।
इसके अलावा बुनाई की नई नई वीडियो देखना चाहते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल पर भी हमारे साथ जुड सकते हैं। इसके लिए आपको हमारे चैनल ( Youtube Channel ) को सब्सक्राइब ( Subscribe ) करना होगा।
Ladies Topi Design FAQ
क्या Spiral Cap बॉर्डर के साथ भी बनाई जा सकती है ?
Spiral Cap दो प्रकार से बनाई जाती है। एक में बॉर्डर बनाया जाता है और दूसरे में आप बिना बॉर्डर के ही टोपी बनाते हैं। दोनों ही प्रकार से बनी टोपी का Look अलग अलग आता है।
Beginners के लिए आसानी से बनाई जाने वाली टोपी बताएं ?
यदि अभी आप बुनाई करना सीख ही रहे हैं और टोपी बनाना चाहते हैं तो आपके लिए Spiral Cap बनाना सबसे अच्छा रहेगा। आप इसे केवल सीधा उल्टा बुनते हुए ही पूरा कर सकते हैं।
क्या Spiral Ladies Topi ke Design दो रंगों में बनाई जा सकती है ?
जी हां, Spiral Cap दो रंगों में भी बनाई जा सकती है।
Spiral Cap किसके लिए सबसे उपयुक्त होती है ?
Spiral Cap एक ऐसी टोपी है जो कि हर किसी पर अच्छी लगती है। आप इस टोपी को Gents, Ladies or Kids किसी के लिए भी बना सकते हैं।
Leave a Reply