Stylish Ladies Topi Design to knit ( लेडीज ऊनी टोपी बनाने के लिए ऊन की मात्रा, सलाई का नंबर, फंदो का विवरण एवं सहायक वीडियो ट्यूटोरियल )
Spiral Cap का एक ऐसी स्टाइलिश टोपी है जिसका फैशन कभी आउट नहीं होता है। यह Topi Design बड़ों से लेकर बच्चों, लेडीज से लेकर जेंट्स तक सभी पर अच्छी लगती है। सामान्य तौर पर Spiral Cap दो तरह से बनाई जाती है। एक में आप टोपी बॉर्डर के साथ बनाते हैं और दूसरा आप इसे बिना बॉर्डर के भी बना सकते हैं।
दोनों ही तरह की टोपी का लूक अलग अलग आता है और दोनों ही तरह के टोपी देखने में बहुत स्टाइलिश एवं सुंदर लगती है।
आज के पोस्ट में, मैं Stylish Ladies Topi Design बॉर्डर के साथ बनाना बताऊंगी। बिना बॉर्डर वाली लेडीज ऊनी टोपी कैसे बनती है वह मैंने अपने पहले पोस्ट में आप लोगों के साथ साझा किया था।
यह बहुत ही आसानी से बनने वाली टोपी है जिसे बुनाई सीखने वाले भी बड़ी आसानी से बना लेंगे तो चलिए आगे के पोस्ट में हम देखेंगे कि Ladies Spiral Cap को बॉर्डर के साथ कैसे बनाना है।
Table of Contents
Knitting Materials for Ladies Woolen Cap | लेडीस कैप की बुनाई के लिए सामग्री
Knitting Wool- 100 Gram Vardhman Zig Zag Wool
Knitting Needle- 10 Number Needles
Optional– Measuring Tape, Sewing needle & Scissor, etc.
Woolen Cap Knitting Abbreviations | ऊन की टोपी की बुनाई के लिए पैटर्न कैसे पढ़ें
- K – सीधा
- SL – फंदा बिना बुने उतारे
- P – उल्टा
- STS- फंदा
- RS – सीधी सलाई
- WS- उल्टी सलाई
- K2Tog दो फंदो को एक साथ सीधा बुनें
- P2Tog दो फंदो को एक साथ उल्टा बुनें
Stylish Ladies Topi Design | लेडीज ऊनी टोपी बनाने की विधि
Size- यह ऊनी टोपी मैंने महिलाओं के लिए बनाई है।
Ladies Woolen Cap बनाने के लिए सलाई में 80 फंदे लेंगे और टोपी दो भाग में बनेगी जिसमें पहले भाग में टोपी का डिजाइन बनेगा और दूसरे भाग में टोपी का बॉर्डर बनेगा।
हमें टोपी को कैसे नापना है वो आप फोटो देखकर समझ सकते हैं और टोपी का वीडियो ट्यूटोरियल भी नीचे दिया गया है। आप वीडियो देख कर भी अपना संशय दूर कर सकते हैं।
Stylish Ladies Topi Ka Design | लेडीस टोपी का डिजाइन
पहले भाग में टोपी का डिजाइन का भाग बनेगा क्योंकि टोपी एक लंबी पट्टी के रूप में बनती है तो हमें इसमें टोपी को इतना लंबा बना लेना है कि वह हमारे सर की गोलाई को पूरा कर ले।
- सलाई 1 ( RS )- K1, एक फंदा बढ़ाएँ, सभी फंदे सीधा बुनें ………….. अंत में K2tog, K1
- सलाई 2 ( WS )- सभी फंदे उल्टा बुनें
- सलाई 3 ( RS )- सलाई 1 जैसा बुनें
- सलाई 4 ( WS )- सभी फंदे उल्टा बुनें
- सलाई 5 ( RS )- सलाई 1 जैसा बुनें
- सलाई 6 ( WS )- सभी फंदे उल्टा बुनें……… अंत में K1
- सलाई 7 ( RS )- SL1, एक फंदा बढ़ाएँ, सभी फंदे उल्टा बुनें ………….. अंत में P2tog, P1
- सलाई 8 ( WS )- सभी फंदे सीधा बुनें
- सलाई 9 ( RS )- सलाई 7 जैसा बुनें
- सलाई 10 ( WS )- सभी फंदे सीधा बुनें
- सलाई 11 ( RS )- सलाई 7 जैसा बुनें
- सलाई 12 ( WS )- सभी फंदे सीधा बुनें……. अंत में P1
एक से 12 सिलाईयों को दोहराते हुए सीधी तरफ से 14 उल्टी धारियां बना लेंगे। टोपी की लंबाई पूरी होने के बाद हम इसके सारे फंदो को सीधी तरफ से बंद कर लेंगे।
केवल एक अंत का फंदा बचेगा। वहीं से हमें किनारे से फंदे उठाने हैं। मैंने 84 नए फंदे उठाए हैं इस तरह से हमारी सिलाई में अब 85 फंदे ( एक फंदा बचा हुआ था उसे मिलाकर ) हो जाएंगे।

Ladies Woolen Cap Ka Border | लेडीस टोपी का बॉर्डर बनाना

दूसरे भाग में Ladies woolen cap का बॉर्डर बनाना है और उसके लिए हमें पहले टोपी के किनारों से फंदे उठाएंगे। उसके बाद उसका बॉर्डर बनेगा।
अब क्योंकि हमें टोपी का बॉर्डर बनाना है इसलिए हमें इसमें आपको अपने सर के हिसाब से फंदे बड़ा घटा या बढ़ा लेने हैं। क्योंकि मैं बड़ों के लिए टोपी बना रही हूं इसीलिए मैंने इसमें 85 फंदो से बढ़ाकर 110 फंदे कर लिए हैं। अब हम टोपी का बॉर्डर बना लेंगे।
सलाई ( RS )- * K2, P2 *, * से * तक पुनः दोहराएं
अंत वाली सलाई ( * K2, P2 * ) को ही हम दोनों तरफ से दोहराते हुए 3 इंच का बॉर्डर बना लेंगे। आप चाहे तो अपनी इच्छा अनुसार बॉर्डर को छोटा या बड़ा बना सकते हैं। अंत में सभी फंदो को घटा लेंगे और टोपी को सिल लेंगे।
टोपी को सिलना कैसे हैं यह मैंने चित्रों के माध्यम से समझाने का प्रयास किया है।

Ladies Topi Design Video Tutorial | लेडीज ऊनी टोपी का वीडियो ट्यूटोरियल
यह Stylish Ladies Topi Design का ट्यूटोरियल Knitting Design Pattern Idea से लिया गया है।
Share Hand-knitted Ladies woolen cap Image with us | लेडीज ऊनी टोपी की इमेज हमारे साथ साझा करें
आशा करती हूं कि मेरा आज का Stylish Ladies Topi Design पोस्ट आप सभी को पसंद आया होगा और इस Ladies Woolen Cap को जरूर बनाएंगे।
अपने द्वारा बनाए गए किसी भी knitting project को यदि आप हमारे साथ शेयर करना चाहते हैं तो आप अपने प्रोजेक्ट की फोटो हमारे फेसबुक ग्रुप पर भी शेयर कर सकते हैं। हमें बहुत खुशी होगी। धन्यवाद।
अन्य पढ़ें
Heart Knitted Ladies Socks Design
Ladies Cardigan Sweater Design
Punjabi Jutti Style Ladies Woolen Socks Design
Ladies Woolen Cap FAQ
क्या यह कैप बच्चों के लिए बनाई जा सकती है?
यह एक ऐसी कैप है जो बच्चों और बड़ों दोनों पर अच्छी लगती है। इसको आप जेंट्स, लेडीस, लड़कों और लड़कियों किसी के लिए भी बिना संशय के बना सकते हैं।
क्या यह कैप हम दोनों तरफ से पहन सकते हैं?
स्पाइरल कैप एक ऐसी टोपी है जो दोनों तरफ से एक जैसे दिखती हैं। यदि आप इसे बिना सिले बनाते हैं तो इसमें सिलाई का निशान भी नहीं दिखता है और आप इसे दोनों तरफ से पहन सकते हैं।
क्या Spiral Cap दो रंगों में भी अच्छी लगती है?
हां, यह टोपी एक रंग में भी अच्छी लगती है और दो रंगों में भी अच्छी लगती है।
Ladies Woolen Cap बनाने में कितने नंबर की सिलाई का प्रयोग होगा और ऊन कितनी लगेगी?
इस टोपी को वर्धमान ज़िग ज़ैग वूल ( Vardhman zig zag wool )से बनाया गया है। अतः मैंने यहाँ 10 नंबर की सिलाई प्रयोग किया है। एक व्यस्क की टोपी बनाने में 100 ग्राम के लगभग ऊन लगती है।
Hi
The spiral hat looks amazing
I missed your last post with the instructions on how to make the hat
So was wondering if u could please email me the pattern
Thanking you
Sue
hi Sue, Will share you by mail.
Hi there… could you send me this pattern in English please
Thank you
Kelly
you can google translate the blog