Ladies Mauja Kaise Banaye – बची हुई ऊन से लेडीज मोजे की डिजाइन बुनने के लिए सामग्री, फंदे एवं डिजाइन की जानकारी, वीडियो ट्यूटोरियल।
सर्दियों में पैरों को ठंड से बचाने के लिए हम सभी सॉक्स या मोजे पहनते हैं और अगर सॉक्स ऐसे हो जो हमें ठंड से तो बचाए साथ ही साथ फैशनेबल भी हो तो तो सोने पर सुहागा हो जाता है। इसके साथ ही अगर वह बनाने में भी बहुत आसान हो तब तो बात ही क्या है।
आज के इस पोस्ट में मैं बची हुई ऊन से ladies mauja kaise banaye का ट्यूटोरियल लाई हूं। यह लेडीज मोजे बनाने में इतनी आसान है कि इससे थोड़ी बहुत बुनाई जानने वाला भी आसानी से बना लेगा और देखने में इतनी स्टाइलिश है कि एक बार देखने के बाद आप इसे बनाए बिना नहीं रह पाएंगे।
यह सॉक्स एक सीधे पल्ले के रूप में बनता है और इसे सील कर सॉक्स का लुक दिया जाता है। आप इस सॉक्स को बची हुई ऊन से बना सकते हैं।
मोजे बुनने के लिए सामग्री ( Ladies mauja ke liye samagri )
Yarn- यह लेडीज मोजे बची हुई ऊन से बनाया गया है। अतः मोजे बनाने में 60 ग्राम ऊन का प्रयोग किया गया है।
Knitting Needles- 10 नंबर की सलाई
इसके अलावा सॉक्स या मोजे की बुनाई के लिए आपको Feet Mannequin, Measuring Tape, Sewing Needle और Scissors की आवश्यकता होगी।
संकेत चिन्ह (Knitting Abbreviations )
- P – उल्टा
- STS- फंदा
- RS- सीधी तरफ
- WS- उल्टी तरफ
लेडीज मोजे ऑनलाइन कैसे खरीदे | Buy Knitted Ladies Woolen Socks
दोस्तों, आज के ट्यूटोरियल में हमने बहुत ही आसान भाषा में लेडीज मोजे बनाने की विधि शेयर की है। लेकिन आपको बुनाई नहीं आती और आप हाथों से बने सॉक्स, स्वेटर आदि पहनने के बहुत शौकीन हैं तो आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया हुआ है।
लेडीज मोजे की डिजाइन बनाना सीखें ( Ladies Mauja Kaise Banaye )

आज के पोस्ट के माध्यम से मैंने बताया है कि बची हुई ऊन से ladies mauja kaise banaye जाते हैं। अतः ऊन के रंग तथा ऊन की मात्रा का प्रयोग आप अपनी इच्छा अनुसार भी कर सकते हैं।
फंदे ( Stitches )– इस लेडीज मोजे की डिजाइन को बनाने के लिए मैंने सिलाई में 30 फंदे लिए हैं।
Socks Size- यह मौजा 5 से 6 नंबर के पैर के लिए बनाया गया है और अगर आप लंबाई के हिसाब से देखें तो 9 इंच के पैर पर यह बिल्कुल फिट आएगा।
मोजे की डिजाइन ( Ladies Mauja Ka Design )
मोजे की डिजाइन शुरू करने से पहले मैं आपको बता दूं कि यह सॉक्स या मोजे हमने दोनों तरफ से सीधा सीधा बुनते हुए पूरा किया है। इसके अलावा यह Socks बची हुई ऊन से बनाया गया है इसीलिए आप अपनी इच्छा अनुसार रंगों का चुनाव कर सकती हैं।
सभी फंदे सीधे बुनें……………….. अंत का फंदा उल्टा बुनें
इसी एक Row को दोनों तरफ से दोहराते हुए हम पूरा सॉक्स बुनेंगे। बस हमें बीच-बीच में अलग-अलग रंगों का प्रयोग करना है। Socks में लगाए गए रंगों का विवरण इस प्रकार है।
- सलाई 1 से 6 तक भूरे रंग से बुनेंगे
- सलाई 7 से 12 तक गुलाबी रंग से बुनेंगे
- सलाई 13 तथा 14 को भूरे रंग से बुनेंगे
- सलाई 15 तथा 16 को गुलाबी रंग से बुनेंगे
- सलाई 17 से 20 को लाल रंग से बुनेंगे
- सलाई 21 तथा 22 को गुलाबी रंग से बुनेंगे
- सलाई 23 तथा 24 तक भूरे रंग से बुनेंगे
- सलाई 25 तथा 26 को गुलाबी रंग से बुनेंगे
- सलाई 27 तथा 28 तक भूरे रंग से बुनेंगे
- सलाई 29 से अंत तक गुलाबी रंग से बनेंगे और एक वर्गाकार टुकड़ा बना लेंगे मैंने इसमें गुलाबी रंग से 31 धारियां और बनाई है
इसके बाद सीधी तरफ से सभी फंदो को बंद ( Bind Off ) कर लेंगे।
मोजे सिलने का तरीका ( How to Sew )

अंत में socks सिल लेंगे। इसके लिए socks को त्रिभुज के आकार में मोडेंगे। दोनो सॉक्स को अलग-अलग दिशा से त्रिभुज ( ट्रायंगुलर ) के आकार में मोडेंगे।
फिर उन्हें नीचे से सील लेंगे और किनारों से 1.5 सेंटीमीटर तक सिल लेंगे।

socks को सिलने का तरीका मैंने नीचे चित्रों के माध्यम से भी समझाने की कोशिश की है। इसके अलावा ladies mauja kaise banaye का वीडियो ट्यूटोरियल भी नीचे संलग्न किया गया है।
मोजे बुनने का वीडियो ट्यूटोरियल ( Ladies Socks Knitting Video )
आशा करती हूं कि बची हुई ऊन से ladies mauja kaise banaye आप सभी को पसंद आया होगा और इस ladies sicks को जरूर बनाएंगे।
Share your Knitted Ladies Socks with us
अगर आपको मेरे Knitting Tutorial अच्छे लगते हैं और आप मेरे द्वारा बताए गए Knitting Designs & Patterns को बनाना पसंद करते हैं तो आप अपने Knitting Projects को मेरे फेसबुक पेज Knitting Design Pattern Idea पर शेयर कर सकते हैं मुझे बहुत खुशी होगी।
इसके अलावा यदि आप इंस्टाग्राम पर हैं तो आप मुझे इंस्टाग्राम@knitter.design_pattern_ideas_पर भी टैग कर सकते हैं।
Other Free Ladies Socks Pattern ( अन्य लेडीज मोजे के डिजाइन )
लेडीज़ स्वेटर डिज़ाइन कैसे बनाएं
FAQ
क्या यह दोनों मोजे एक जैसे बुनेंगे ?
जी हां, यह दोनों मोजे एक जैसे बुनें जाएंगे। बस सिलते समय इन्हें अलग-अलग डायरेक्शन में सिलना होता है। मैंने अपनी पोस्ट में चित्रों के माध्यम से सिलने का तरीका बताने की कोशिश की है। यदि फोटो में समझने में कोई भी असुविधा हो तो पोस्ट के साथ वीडियो भी संलग्न की गई है। आप वीडियो ट्यूटोरियल के माध्यम से भी मोजे को सिलने का तरीका देख सकते हैं।
क्या यह मोजे पहनने में आरामदायक होता है?
हां, यह मौजा पहनने में बहुत ही आरामदायक होता है।
क्या हम socks बुनने में अलग-अलग मोटाई कि ऊन का प्रयोग कर सकते हैं?
Socks बनाते समय आपको इस बात का ध्यान रखना है कि मोजे बनाने के लिए प्रयोग की गई सभी ऊन की मोटाई समान होनी चाहिए। अगर ऊन की मोटाई समान नहीं होगी तो आपके socks की finishing अच्छी नहीं होगी। अतः सामान मोटाई की ऊन का ही प्रयोग करें।
क्या हम मोजे बुनने में और भी कलर यूज कर सकते हैं?
आज के पोस्ट में मैंने बची हुई ऊन यूज कर Ladies Mauja Kaise Banaye का पैटर्न शेयर किया है। यह सॉक्स बनाने में मैंने तीन रंगों की उनका प्रयोग किया है। आप चाहे तो और भी कलर का यूज कर सकते हैं लेकिन ध्यान रखें दोनों socks में एक जैसा कलर का प्रयोग करें।
Leave a Reply